Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

आबकारी वृत्त बिलाईगढ़ ने किया 16 लीटर महुआ शराब जप्त

Ad

सारंगढ़ बिलाईगढ़,आबकारी आयुक्त  श्याम धावड़े के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर डॉ  संजय कन्नौजे एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार अभियान के दौरान अवैध मदिरा के विक्रय आसवन एवं परिवहन पर प्रभाव नियंत्रण तथा प्राप्त आवेदन पर जांच एवं कार्यवाही हेतु वृत्त के ग्राम गस्त के दौरान मुखबिर से आबकारी विभाग वृत्त बिलाईगढ़ को सूचना मिली कि पवनी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक एक में एक व्यक्ति बोर बाड़ी के पास कच्ची महुआ शराब का विक्रय कर रहा है।

Advertisements
Advertisements

छद्म क्रेता के द्वारा 02 नग पॉलीथीन के पाउचों की खरीदी कर सूचना की पुष्टि की गई। इसके पश्चात बताए गए स्थान में टीम के साथ उपस्थित हुए। मौके में थानुराम साहू के द्वारा कच्ची महुआ शराब के पाउच का विक्रय करते हुए पाया गया। आरोपी थानूराम साहू के आधिपत्य में रखे थैले एवं बोर बाड़ी की विधिवत तलाशी लेने पर 160 नग पॉलीथीन के पाउचों में भरा कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया गया।

Advertisements

बरामद शराब को मौके में परीक्षण उपरांत कब्जा आबकारी विभाग द्वारा लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34 (2) 59क , का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार पाठक, आबकारी मुख्य आरक्षक फागुराम टंडन, धनेश्वर राव मगर एवम सुरक्षा गार्ड लोचन साहू का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button