Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

दुलदुला के BEO एवं BRC ने नवाचारी शिक्षिका ज्योति बाई का किया सम्मान।

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

दुलदुला । जिला कलेक्टर डॉ रोहित व्यास के दिशा निर्देश और यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में ओपन लिंक फाउंडेशन जिले में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। जिसमें दुलदुला ब्लॉक से उत्कृष्ट कार्य के लिए  एक  शिक्षिका को विनोबा एप में  ब्लॉक स्तरीय विजेता होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुलदुला श्री हेमंत कुमार एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक दुलदुला श्री दीपेंद्र कुमार सिन्हा ने  प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया है।  सम्मानित होने वाले शिक्षिका में प्राथमिक शाला बांसताला से ज्योति बाई  है। मार्च  माह में शिक्षिका  ने अपने कार्यों और नवाचारी गतिविधियों को विनोबा एप में अपलोड किया था।  विनोबा एप में अपलोड की गई गतिविधियों के विश्लेषण पश्चात उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षिका को चयनित किया गया था। विनोबा भावे की टीम जिले में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एफ एल एन,  जवाहर नवोदय परीक्षा की तैयारी में सहयोग के साथ डाटा कलेक्शन का कार्य यशस्वी जशपुर के समन्वय में कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित विनोबा टीम से प्रोजेक्ट ऑफिसर सोमनाथ साहू ने शिक्षकों को बधाई दी ।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button