उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस अथवा सुशासन दिवस के मौके पर गोष्ठी का किया आयोजन

अफज़ल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के विधान सभा निघासन क्षेत्र के सिंगाही नगर पंचायत में स्थित अटल पार्क में भारत रत्न भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री करोड़ों कार्यकर्ताओं के दिलों में राज करने वाले स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस अथवा सुशासन दिवस के अवसर पर नगर पंचायत सिंगाही के अटल पार्क में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें निघासन विधान सभा के विधायक शशांक वर्मा इस कार्यक्रम में पहुंचे विधायक शशांक वर्मा ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अटल जी के विचारों को बताया इस दौरान सिंगाही नगर पंचायत के अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम, भाजपा नेता सुनील बत्रा, राम प्रकाश सोनी, बालकुमार वर्मा, रामकुमार मौर्य, सोनेलाल गुरुजी, भाजपा सिंगाही मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रवि गुप्ता सहित सभी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नगर पंचायत के सम्मानित लोग मौजूद रहे। सिंगाही मंडल उपाध्यक्ष रवि गुप्ता के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया नगर पंचायत सिंगाही के समस्त सभासदगण व सिंगाही मंडल महामंत्री कार्यक्रम संयोजक शंकर दयाल अवस्थी, मंडल मंत्री विजय शाक्य, महेश मौर्या, शालिकराम मिश्र, शक्ति केंद्र संयोजक खैरीगढ़ राजेंद्र, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने अटल जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button