छत्तीसगढ़जशपुर नगर

आज दिनांक 20 दिसम्बर 2024 को सुशासन चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न हुई।

छत्तीसगढ़ विशेष संवाददाता शैलेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Advertisements

सुशासन चौपाल कार्यक्रम की मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की एक वर्ष पूर्ण होने तक की उपलब्धियां के बारे में आम जनता को रूबरू कराना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में सरगुजा संभाग के कमिश्नर जी चुरैंद जी उपस्थित रहे उनके साथ कलेक्टर रोहित व्यास जिला जशपुर, नन्द जी पाण्डे अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) कुनकुरी , भजन साय निज सचिव मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, तहसीलदार – नायब तहसीलदार दुलदुला, विशेश्वर यादव भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष, रामजीत दीवान विधान सभा संयोजक कुनकुरी सोशल मीडिया, रोहित गुप्ता  अध्यक्ष मंडल युवा मोर्चा , आशा पैंकरा अध्यक्ष मंडल महिला मोर्चा, उर्मिला सिदार जनपद सदस्य, चंद्र प्रभा भगत अध्यक्ष जनपद पंचायत दुलदुला, अनिता बड़ाइक जनपद सदस्य उपस्थित रहे,

Advertisements
Advertisements

मुख्य अतिथि व आगंतुक विशिष्ठ अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किए,कार्यक्रम में उपस्थित जनों को कलेक्टर रोहित व्यास जी व कमिश्नर जी चुरैंद ने उद्बोधन देते हुए कहा कि आज जनता को जागरूक रहने की आवश्यकता है और राजनैतिक- प्रशासनिक  क्षेत्र में कार्य करने वाले सब में आपसी सामंजस्य बनाके क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता है

तब ही क्षेत्र का समुचित विकास संभव हो पायेगा  इसके लिए ग्राम विकास न्याय समिति का भी गठन करने की बात कहे और कई विषयों पर विस्तार से जानकारी दिए। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद दुलदुला, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, बी.आर.सी. दुलदुला व सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे और बारी- बारी से अपने अपने विभाग की जानकारी आम जनताओं को दिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button