Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, दो की हालत गंभीर

Ad

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी की रिपोर्ट

लखीमपुर के महेवागंज कस्बे में गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक दर्दनाक दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बृजेश सिंह (28) पुत्र शेर सिंह, निवासी मझरा थाना मोतीपुर, जिला बहराइच, अपनी बाइक पर दो साथियों के साथ पलिया से लखीमपुर की ओर आ रहे थे।
जब वे भीरा पलिया हाइवे पर मूसाराम पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे, तो कोहरे के कारण उनका सामना किसी अज्ञात वाहन से हो गया। वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां दो की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए छानबीन कर रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button