Advertisement Carousel
Blog

रक्षाबंधन पर्व पर जेल में बंद बंदियों को राखी बांधने जेल पहुंची बहनों ने अपने भाइयों को बांधी राखी

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी। जिला कारगार में बंद बंदियों को रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों को रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिला जेल में सैकड़ों बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधने जेल पहुंची। जेल में  बहनों को मुलाकात में किसी तरह की असुविधा न हो, इसको लेकर जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए।

Advertisements
Advertisements

मौजूदा समय में जिला जेल में आठ सौ आठत्तर बंदी निरुद्ध हैं। इनमें बाइस महिला बंदी हैं। बहनों के अलावा भाई भी राखी बंधवाने जिला जेल पहुंचे। जेल में बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।

Advertisements

जिला कारगार खीरी के अधीक्षक पीडी सलौनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन पर बंदियों को राखी बांधने जेल पहुंचने वाली बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। मुलाकात को लेकर पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स लिया गया। जेल परिसर में बाहर पंडाल लगाया गया। भाई को राखी बांधने आने वाली बहनों के जलपान की व्यवस्था भी गई है।

सुबह सात बजे से मुलाकात शुरू करा दी गई। संख्या के हिसाब सौ का बैच बनाकर मुलाकात कराई गई। लखीमपुर खीरी जिला कारगार के अंदर राखी बांधने के लिए लाइन में लगी बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई जेल में बंद भाई भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी अपनी बहनों को तोहफे भी दिए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button