Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़

ओबीसी समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा निरंतर सक्रिय

BJP OBC Morcha is continuously active for the unity of OBC community and strengthening of the organization.

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से मोहम्मद उस्मान सैफी 

रायपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा की संभागीय बैठक संपन्न

रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा की संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, ओबीसी समाज की एकजुटता, सामाजिक सशक्तीकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद एवं विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा प्रभारी श्री लखनलाल साहू जी एवं रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

अध्यक्षीय उद्बोधन में अशोक साहू ने किया संगठन को मजबूत करने का आह्वान

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ओबीसी समाज भाजपा की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ा है। भाजपा ओबीसी मोर्चा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ओबीसी समाज को सम्मान, अधिकार और अवसर प्राप्त हुए हैं। इन उपलब्धियों को समाज के बीच ले जाने तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।

श्री अशोक साहू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए समाज के बीच निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखें।

अजय जामवाल ने दिए संगठनात्मक विस्तार के निर्देश

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी ने अपने मार्गदर्शन में संगठन को जिला एवं मंडल स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी समय में जिला एवं मंडल स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन एवं विभिन्न सामाजिक-संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से सीधा संवाद स्थापित हो और उन्हें संगठन की गतिविधियों से जोड़ा जा सके।

श्री जामवाल जी ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि संगठन की गतिविधियों को केवल बड़े कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए जिला, मंडल और बूथ स्तर तक लगातार पहुंचाया जाए। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क बढ़ाते हुए संगठन को और व्यापक एवं मजबूत बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज की बड़ी भागीदारी राष्ट्र निर्माण की शक्ति है और भाजपा ओबीसी मोर्चा को इस शक्ति को संगठनात्मक रूप से और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

अशोक सिन्हा ने कहा—अजय जामवाल जी के मार्गदर्शन में दिए गए निर्देश हमारे लिए प्रेरणादायी हैं

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा जी ने कहा कि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं निर्देश हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने कहा कि श्री जामवाल जी ने जिस प्रकार जिला एवं मंडल स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने की बात कही है, भाजपा ओबीसी मोर्चा उसे पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ स्वीकार करता है।

श्री सिन्हा ने कहा, “आपके द्वारा बताए गए मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश हमारे सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का विषय हैं। निश्चित ही प्रदेश ओबीसी मोर्चा आपके निर्देशों को संगठन की कार्ययोजना का हिस्सा बनाकर जिला एवं मंडल स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करेगा।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश ओबीसी मोर्चा जल्द ही इस दिशा में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जिला एवं मंडल स्तर पर लाभार्थी सम्मेलनों और सामाजिक संपर्क कार्यक्रमों को गति देगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित करने के साथ उन्हें संगठन से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

श्री सिन्हा ने कहा कि संगठन की मजबूती, समाज की एकजुटता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से कार्य करेगा।

कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, जिला एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता तथा समाज के प्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा ओबीसी समाज के बीच भाजपा की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button