Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

पीएम सूर्य घर योजना की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य

Ad

सौर ऊर्जा से बिजली खर्च में बचत के साथ अतिरिक्त आमदनी भी कर रहे लोकनाथ साव

सारंगढ़-बिलाईगढ़, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल घरों को स्वच्छ और हरित ऊर्जा से जोड़ रही है, बल्कि बिजली के बढ़ते खर्च से राहत दिलाकर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है।

Advertisements

सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत छिंद निवासी लोकनाथ साव इसकी एक प्रेरक मिसाल बनकर सामने आए हैं। उनके घर की छत पर लगा सोलर पैनल आज बिजली की जरूरतें पूरी करने के साथ ही अतिरिक्त आमदनी का माध्यम भी बन रहा है।

Advertisements
Advertisements

लोकनाथ साव बताते हैं कि उन्हें सारंगढ़ में आयोजित एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी मिली। योजना के लाभों के बारे में जानने के बाद उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया। सितंबर 2025 में उनके घर पर सोलर पैनल स्थापित किया गया और इसके बाद उनके परिवार की जिंदगी में एक सुखद बदलाव शुरू हुआ।

सोलर पैनल लगने से पहले लोकनाथ साव के घर का बिजली बिल प्रतिमाह लगभग 1500 रुपये तक आता था। हर महीने बिजली बिल का भुगतान परिवार के खर्चों में एक अतिरिक्त बोझ था। लेकिन सौर ऊर्जा का उपयोग शुरू होने के बाद बिजली बिल में लगातार कमी आने लगी और आज स्थिति यह है कि उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। इससे परिवार को हर महीने होने वाले बिजली खर्च से बड़ी राहत मिली है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लोकनाथ साव को केवल बिजली बिल की बचत तक ही सीमित नहीं रहा। उनके घर की छत पर लगे सोलर पैनल से होने वाला बिजली उत्पादन अतिरिक्त आर्थिक लाभ का भी माध्यम बन रहा है। वे बताते हैं कि अप्रैल माह में करीब 1000 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें लगभग 5 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी का लाभ मिला।

लोकनाथ साव कहते हैं कि पहले जिस बिजली के लिए हर महीने हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे, आज वही घर की छत बिजली उत्पादन का माध्यम बन गई है। सोलर पैनल उनकी घरेलू बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रहा है और अतिरिक्त उत्पादन से आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। उनके लिए यह अनुभव बचत और आमदनी—दोनों का सुखद संगम साबित हुआ है।

योजना से मिले लाभ से उत्साहित लोकनाथ साव अब अपने आसपास के लोगों को भी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि घर की छत का सही उपयोग कर सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। साथ ही स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है।

लोकनाथ साव ने इस लाभकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से उनके परिवार को काफी लाभ मिला है। बिजली बिल में होने वाली बचत से परिवार का आर्थिक बोझ कम हुआ है और अतिरिक्त आय की संभावना ने उन्हें और अधिक आत्मविश्वास दिया है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सौर ऊर्जा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button