Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़: मुख्य मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर, दो युवक घायल

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में सड़क दुर्घटना का एक मामला सामने आया है। सारंगढ़ से रायगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर हरदी स्थित गौटीन दाई मंदिर के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सरायपाली क्षेत्र की बताई जा रही है, जबकि घायल बाइक सवार युवक समीपस्थ ग्राम कौवाताल के निवासी हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की सहायता करते हुए एम्बुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार या वाहन चलाते समय लापरवाही माना जा रहा है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह घटना सिटी कोतवाली सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button