Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़रायपुर

मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत धरसीवां।

Two innocent children died tragically after drowning in a temple well.Dharsiwan

Ad

मुख्यालय धरसीवां के नगर पंचायत कुंवरगढ़ स्थित चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। मंदिर परिसर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

संवाददाता: मोहम्मद उस्मान सैफी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे रोज की तरह मंदिर परिसर में खेल रहे थे। खेलते समय वे अचानक बावड़ी में गिर गए, जिससे उनकी डूबने से मृत्यु हो गई। दोनों बच्चे एक-दूसरे के पड़ोसी बताए जा रहे हैं।
मृतकों की पहचान साक्षी साहू (6 वर्ष), कक्षा तीसरी की छात्रा, तथा श्रवण धीवर (5 वर्ष), आंगनबाड़ी के छात्र, के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को जानकारी दी गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरसीवां भेजा गया है।

फिलहाल मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे ने मंदिर परिसर में मौजूद खुली बावड़ी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button