Advertisement Carousel
Blog

‘अभियान संवेदना’ की बड़ी सफलता, 9 माह से लापता नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

‘अभियान संवेदना’ के तहत 9 माह से लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 9 माह से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी राजेश कुमार बंजारे (30 वर्ष) निवासी ग्राम मनपसार, थाना सरसिंवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2025 को नाबालिग घर से सिलाई का काम कराने निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर थाना पूंजीपथरा में मामला दर्ज कर लगातार तलाश की जा रही थी।
लगातार पतासाजी और मुखबिर की सूचना के आधार पर 4 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम मनपसार में दबिश देकर बालिका को सकुशल बरामद किया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया। बालिका के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, संध्या रानी कोका, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीष पोया सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “गुम बालक-बालिकाओं की सुरक्षित बरामदगी रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘अभियान संवेदना’ के तहत बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button