Advertisement Carousel
Blog

201 स्कूल बसों की जांच, 12 बसों पर चालानी कार्रवाईस्कूली बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा अभियान, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त जांच

Advertisements

स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर फोकस, दुर्ग में 201 स्कूल बसों की जांच, 12 पर कार्रवाई

Advertisements


दुर्ग, जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग एवं परिवहन विभाग ने रविवार को पुलिस ग्राउंड, सेक्टर-6 भिलाई में संयुक्त रूप से स्कूल बस जांच शिविर आयोजित किया। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत आयोजित इस अभियान में जिले के 16 शैक्षणिक संस्थानों की 201 स्कूल बसों की जांच की गई, जिनमें 12 बसों में खामियां मिलने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

Advertisements


जांच के दौरान बसों के पंजीयन, परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, रोड टैक्स, चालक का लाइसेंस सहित मैकेनिकल फिटनेस की विस्तृत जांच की गई। साथ ही जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास, रिफ्लेक्टर, स्कूल बस की पहचान संबंधी संकेतक एवं अन्य सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया गया।


जिन बसों में खामियां पाई गईं, उन्हें आवश्यक सुधार करने के बाद ही संचालन करने के निर्देश दिए गए। वहीं जो स्कूल बसें जांच शिविर में नहीं पहुंचीं, उनकी जांच संबंधित स्कूलों में जाकर की जाएगी।
अभियान के दौरान चालकों और परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, जिसमें 41 चालकों में ब्लड प्रेशर और शुगर संबंधी समस्याएं पाई गईं। उन्हें चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।
इस संयुक्त जांच अभियान में यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग की मेडिकल टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button