Advertisement Carousel
Blog

एनएच पर लापरवाही से वाहन खड़े करने वाले 15 ट्रेलर चालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

एनएच पर लापरवाही से वाहन खड़े करने वाले 15 ट्रेलर चालकों पर पुलिस का शिकंजा, वाहन जब्त

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  राष्ट्रीय राजमार्ग पर लापरवाहीपूर्वक भारी वाहन खड़े कर सड़क दुर्घटनाओं को बढ़ावा देने वाले चालकों के विरुद्ध जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। तीन दिवसीय अभियान के दौरान 15 ट्रेलर वाहनों को जब्त कर उनके चालकों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 285 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में अकलतरा, जांजगीर और चांपा थाना क्षेत्रों के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान कई ट्रेलर चालक बिना किसी वैध कारण, पार्किंग लाइट, रिफ्लेक्टर अथवा चेतावनी संकेतक के सड़क किनारे वाहन खड़े किए मिले। पुलिस के अनुसार ऐसी लापरवाही विशेष रूप से रात्रि के समय गंभीर सड़क हादसों का कारण बन सकती है। कार्रवाई के दौरान सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित चालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग एवं मुख्य मार्गों पर लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा पार्किंग लाइट, रिफ्लेक्टर और वार्निंग ट्रायंगल का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 285 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button