Advertisement Carousel
Blog

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, अकलतरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisements

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट और धमकी, अकलतरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  अकलतरा थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, ग्राम कल्याणपुर निवासी भारती शर्मा ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाला रिश्ते में भतीजा चंद्रकांत शर्मा उर्फ छोटू (39 वर्ष) पहले भी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद कर चुका था, जिसकी शिकायत पर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत के अनुसार, 29 जून 2026 की सुबह आरोपी महिला के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह घर के भीतर घुस गया तथा महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
रिपोर्ट के आधार पर अकलतरा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3) एवं 333 के तहत मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक सुधीर साहू एवं अकलतरा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button