Advertisement Carousel
Blog

267 महिला ग्राहकों से 1.11 करोड़ की धोखाधड़ी, दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Advertisements

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़ी 1.11 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग जिले के धमधा थाना पुलिस ने सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक से संबद्ध सेव फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की शाखा में 267 महिला ग्राहकों से 1 करोड़ 11 लाख 93 हजार 173 रुपये की धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, कंपनी के ऑडिट के दौरान यह सामने आया कि शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने महिला ग्राहकों से प्राप्त ऋण की किस्त एवं लोन क्लोजर की राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं कर उसका गबन किया। कंपनी द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संबंधित कर्मचारियों ने न तो राशि जमा की और न ही कोई जवाब दिया।
जांच में खुलासा हुआ कि 267 ग्राहकों से प्राप्त कुल 1.11 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आपराधिक षड्यंत्र के तहत हड़प ली गई। शिकायत के आधार पर थाना धमधा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।


त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनिल विश्वकर्मा (23), निवासी साजा, जिला बेमेतरा एवं संदीप कुमार खूंटीहरे (31), निवासी पाटन, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था से जुड़े लेन-देन केवल अधिकृत माध्यम से ही करें तथा किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आर्थिक अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button