Advertisement Carousel
Blog

दुकान का ताला तोड़कर 1.23 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


दुकान से 1.23 लाख रुपये चोरी का खुलासा, जामुल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
दुर्ग, 16 जून। जामुल थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर नगदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 99 हजार 500 रुपये बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, दुर्गा मंदिर जामुल निवासी ओम प्रकाश साहू ने थाना जामुल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जून को सुबह करीब 11:35 बजे वह अपनी दुकान खोलकर कुछ दूरी पर गया था। वापस लौटने पर उसने देखा कि दुकान के ड्रॉज का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखी 1 लाख 23 हजार रुपये की नगदी गायब है।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 414/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।


जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने संदेही मोहम्मद जुनैद (21 वर्ष) निवासी कोहका, भिलाई को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई रकम में से 99 हजार 500 रुपये नगद बरामद कर जब्त कर लिए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शेष राशि वह खर्च कर चुका है।


पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
थाना जामुल पुलिस की इस कार्रवाई में मुखबिर तंत्र के प्रभावी उपयोग और सीसीटीवी फुटेज के तकनीकी विश्लेषण की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके चलते आरोपी को कम समय में गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में बड़ी रकम सुरक्षित स्थान पर रखें तथा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा उपायों का उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button