Advertisement Carousel
Blog

62 हजार के आभूषण चोरी मामले का खुलासा, आरोपी महिला जेल भेजी गई

Advertisements

घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, चोरी गई चांदी की पायल बरामद

Advertisements


दुर्ग जिले के नेवई थाना पुलिस ने घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई चांदी की दो जोड़ी पायल बरामद की है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, स्टेशन मरोदा निवासी सोहद्रा साहू ने 25 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर की आलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण, जिनकी कीमत करीब 62 हजार रुपये थी, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत पर नेवई थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही महिला पूर्णिमा साहू से पूछताछ की। पूछताछ में मिले तथ्यों और मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी के कब्जे से चोरी गई चांदी की दो जोड़ी पायल बरामद की गई।


पुलिस ने आरोपी पूर्णिमा साहू (40 वर्ष), निवासी शंकरनगर, सुपेला भिलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से घर में रखे कीमती आभूषणों की चोरी की थी।
इस कार्रवाई में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षक प्यारे लाल साहू एवं आरक्षक रवि बिसाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने कीमती सामान और आभूषण सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button