Advertisement Carousel
Blog

नीट यूजी-2026 की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

Advertisements

नीट यूजी-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक
अभ्यर्थियों और अभिभावकों से पुनः जारी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अपील

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा,  आगामी नीट यूजी-2026 परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने परीक्षा केंद्र प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने सभी केंद्राध्यक्षों से परीक्षा तैयारियों की जानकारी ली तथा परीक्षा के दौरान संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने परीक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने और निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अनुसार इस वर्ष नीट यूजी-2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उन्होंने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि एनटीए द्वारा पुनः जारी किए गए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट अवश्य प्राप्त कर लें तथा निर्धारित समय पर आवंटित परीक्षा केंद्र में पहुंचकर परीक्षा में शामिल हों।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री शशि कुमार चौधरी, केंद्राध्यक्ष, सिटी कोऑर्डिनेटर, ऑब्जर्वर एवं नोडल प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button