Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सुशासन तिहार 2026 का अंतिम शिविर गोड़म में सम्पन्न, 696 आवेदनों के साथ हितग्राहियों को मिली बड़ी सौगात

The final camp of Sushasan Tihar 2026 concluded at Godam, with 696 applications received, the beneficiaries received a major gift.

शिविर में 696 आवेदन, पंचायत के 480 और महिला एवं बाल विकास विभाग क़ो मिले 104 आवेदन

Advertisements

Advertisements

सारंगढ़-बिलाईगढ़, सुशासन तिहार 2026 का अंतिम शिविर सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम गोड़म में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत सदस्य लता लक्ष्मे एवं अन्य जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। शिविर में 696 आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें सबसे ज्यादा आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का 480 और महिला एवं बाल विकास विभाग का 104 था।

Advertisements

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दो बच्चों का अन्नप्राशन एवं दो हितग्राहियों की गोदभराई की गई। विभाग द्वारा रेडी-टू-ईट सामग्री से तैयार छत्तीसगढ़ी व्यंजनों एवं पौष्टिक आहार का आकर्षक स्टॉल भी लगाया गया, जिसका कलेक्टर ने अवलोकन किया। वहीं महिला स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों द्वारा हल्दी पाउडर, मनिहारी सामग्री एवं अन्य उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे। कलेक्टर ने इन स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर लखपति दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरणा मिली।

समाज कल्याण विभाग द्वारा एक वृद्धजन को ट्राइसाइकिल तथा तीन वृद्धजनों को छड़ी प्रदान की गई। साथ ही विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
शिविर में 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। विभिन्न विभागों के माध्यम से हितग्राहियों को सामग्री एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। आठ हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए। पेंशन हेतु प्राप्त 16 आवेदनों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को पोषण आहार तथा दो हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पांच महिला स्व-सहायता समूहों को चेक वितरित किए गए। 6 लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एफपीओ द्वारा चयनित दीदियों को धान का वितरण किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पांच हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कृषि विभाग द्वारा तीन किसानों को ऋण पुस्तिका वितरित की गई। मत्स्य पालन विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को मछली पकड़ने के लिए जाल एवं आइस बॉक्स प्रदान किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा 11 महिलाओं को फलदार पौधों का वितरण किया गया। सभी हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जनप्रतिनिधियों के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम नायक, तहसीलदार प्रकाश पटेल, नंदकिशोर सिन्हा, जनप्रतिनिधिगण तथा जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button