Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात : रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Advertisements


रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तमनार, कोतरारोड़ और खरसिया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ एवं देशी शराब बरामद कर कई आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।


थाना तमनार पुलिस ने कुधरीपारा क्षेत्र में एक महिला के घर पर छापेमारी कर 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की। मामले में आरोपी महिला जेमा यादव (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


वहीं थाना कोतरारोड़ पुलिस ने बैक-टू-बैक कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसा। पहली कार्रवाई में ग्राम गोरखा से देशी प्लेन शराब एवं महुआ शराब बरामद की गई। दूसरी कार्रवाई में महुआ शराब बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके कब्जे से शराब के पाउच, डिस्पोजल गिलास तथा बिक्री की नगदी राशि जब्त की गई। तीसरी कार्रवाई में एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 30 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई।


इसी तरह थाना खरसिया पुलिस ने ग्राम चोढ़ा रोड तालाब मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 47 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। :::

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button