Advertisement Carousel
Blog

“शादी का झांसा देकर वर्षों तक शोषण, फरार आरोपी सीतापुर से गिरफ्तार”

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements


रायगढ़ पुलिस के “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता की आरोपी से वर्ष 2023 में फेसबुक के माध्यम से पहचान हुई थी। आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए विवाह का आश्वासन दिया और इसी भरोसे पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के मुताबिक आरोपी कई वर्षों तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा तथा बाद में यह कहकर विवाह से इंकार कर दिया कि वह पहले से शादीशुदा है।
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। इसी दौरान पुलिस को उसके सीतापुर क्षेत्र में होने की सूचना मिली।


मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला थाना की टीम ने सरगुजा जिले के पेटला क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी नीरापद बबली उर्फ नीरापद बबाली (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। :::


“अभियान संवेदना के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button