Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ कोतवाली पुलिस की जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹7,350 नगद जब्त

सारंगढ़। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे एवं फड़ से कुल ₹7,350 नगद राशि तथा 52-52 पत्ती ताश जब्त की है।

Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 2 जून 2026 को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) सारंगढ़ स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

पुलिस ने पहले प्रकरण में सारंगढ़ के कमलानगर स्थित रंगमंच के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे अमित सिदार, सुरेंद्र पटेल और जोहन निषाद को पकड़ा। मौके से आरोपियों के पास एवं जुआ फड़ से ₹4,550 नगद और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

Advertisements

वहीं दूसरे प्रकरण में ग्राम कुर्रहा स्थित प्राथमिक शाला के पास जुआ खेल रहे सागर चौरगे, देवेंद्र कुर्रे और चंद्रशेखर चौरगे को गिरफ्तार किया गया। इनके पास एवं जुआ फड़ से ₹2,800 नगद और ताश के पत्ते जब्त किए गए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, उप निरीक्षक अंजान सिंह, आरक्षक संजय भारद्वाज एवं चंद्रेश सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button