Advertisement Carousel
Blog

सुशासन तिहार में जनता की समस्याओं का समाधान, कुम्हारीकला शिविर में मिले 1625 आवेदन बलौदा, नरियरा और कुम्हारीकला में लगे जनसमस्या निवारण शिविर, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Advertisements

सुशासन तिहार में उमड़ा जनसैलाब, कुम्हारीकला शिविर में मिले 1625 आवेदन

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार के तहत मंगलवार को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत कुम्हारीकला तथा नगर पंचायत बलौदा और नरियरा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।


शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान किताब, श्रम कार्ड, वोटर आईडी, नैनो डीएपी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चेक एवं प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी भी सौंपी गई।


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ भी ली।
सुशासन तिहार के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर नागरिकों को एक्स-रे, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल, हीमोग्लोबिन जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।


ग्राम पंचायत कुम्हारीकला में आयोजित शिविर में कुल 1625 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1578 मांग और 47 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। सभी आवेदनों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। साथ ही किसानों को फसल चक्र अपनाने, जैविक खाद के उपयोग और नैनो यूरिया जैसे वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने की सलाह दी।
जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button