Advertisement Carousel
Blog

डीएलएड प्रवेश परीक्षा 4 जून को, 19 केंद्रों में 5569 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा व्यापम ने जारी किए दिशा-निर्देश, सुबह 9:30 बजे बंद होंगे परीक्षा केंद्र के द्वार

Advertisements

डीएलएड प्रवेश परीक्षा 4 जून को, 5569 अभ्यर्थी होंगे शामिल
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा आयोजित डीएलएड (D.El.Ed.-26) प्रवेश परीक्षा 4 जून को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 5569 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी व्यापम परीक्षा ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन अवश्य कर लें, ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Advertisements


अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि फ्रिस्किंग और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र का सत्यापन समय पर किया जा सके।
परीक्षा के दौरान हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य किया गया है। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, मैरून, बैंगनी एवं गहरे चॉकलेटी रंग के वस्त्र पहनने की अनुमति नहीं होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा और उन्हें निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
प्रवेश के दौरान केवल चप्पल पहनने की अनुमति रहेगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स, पाउच, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ तथा अन्य संचार उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनने की भी अनुमति नहीं होगी।
व्यापम ने अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन साथ लाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का प्रयोग करने पर अभ्यर्थिता निरस्त करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button