Advertisement Carousel
Blog

रायगढ़ जिले को मिले 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षक, एसएसपी ने दी अनुशासन और जनसेवा की सीख फील्ड प्रशिक्षण के लिए पहुंचे 18 प्रशिक्षु एसआई, एसएसपी बोले— पुलिस सेवा जनसेवा का दायित्व

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ जिले को मिले 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षक, एसएसपी ने दी जनसेवा और अनुशासन की सीख

Advertisements


रायगढ़, 2 जून। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, नया रायपुर के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले को व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षक आवंटित किए गए हैं। सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने पुलिस लाइन रायगढ़ में अपनी आमद दर्ज कराई, जिसके बाद उनका वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह ने प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अकादमी प्रशिक्षण के बाद व्यवहारिक प्रशिक्षण पुलिस सेवा का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। इसी दौरान अधिकारी वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करते हुए पुलिसिंग की बारीकियों को सीखते हैं और अपने अनुभव को समृद्ध बनाते हैं।
एसएसपी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सीख देते हुए कहा कि पुलिस विभाग की पहचान उसके अनुशासन और जनसेवा की भावना से होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और आमजन की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने भी प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने व्यवहारिक प्रशिक्षण अवधि का अधिकतम लाभ उठाने, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करने तथा अपराध विवेचना, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं को गंभीरता से समझने की सलाह दी।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सभी 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को जिले के विभिन्न थाना एवं पुलिस इकाइयों में अस्थायी रूप से पदस्थ किया है, जहां वे फील्ड स्तर पर कार्य करते हुए पुलिसिंग के व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।
अपने संदेश में एसएसपी ने कहा, “पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि जनसेवा का दायित्व है। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को फील्ड में व्यवहारिक रूप से लागू करें तथा अनुशासन, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।”

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button