Advertisement Carousel
Blog

चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी गिरफ्तार भिलाई में सक्रिय चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

Advertisements

सेक्टर-10 में चोरियों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


भिलाई। सेक्टर-10 क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना भिलाई नगर क्षेत्र के सेक्टर-10 में लगातार छोटी-छोटी चोरियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंशुल सैनी और एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया।


पूछताछ में चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी अमन साव को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो एसी के आउटर यूनिट, माल ढोने में प्रयुक्त मालवाहक वाहन, चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 4 लाख 14 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सेक्टर-10 निवासी 20 वर्षीय अंशुल सैनी और गौतम नगर सुपेला निवासी 22 वर्षीय अमन साव शामिल हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
दुर्ग पुलिस ने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button