Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़गरियाबंद

उड़ीसा में धान खरीदी शुरू होते हैं छत्तीसगढ़ का धान उड़ीसा मंडी में खपाई जा रहीं हैं

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी

देवभोग के ख़ुटगांवा चेक पोस्ट से उड़ीसा मंडी में धान जाते हुए

देवभोग.. उड़ीसा सरकार रबी फसल का समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर रहीं हैं , 20 मई से 30 जून तक रबी फसल किसानों का उड़ीसा सरकार समर्थन मूल्य पर खरीद रहीं हैं, इस बार उड़ीसा सरकार के द्वारा धान कि कालाबाज़ी रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सिमा पर चेक पोस्ट तैनात कि गई हैं ताकि छत्तीसगढ़ का धान उड़ीसा के मंडी में न खपाया जा सकें लेकिन इसके बावजूद भी देवभोग के सीमावर्ती चेक पोस्ट ख़ुटगांव, नागलदीहि, गोहरपदर, तवासमाल से छत्तीसगढ़ का धान उड़ीसा मंडी में खपाया जा रहा हैं , देवभोग क्षेत्र के व्यापारियों का धान ट्रक और पिकप के सहारे उड़ीसा मंडी में पहुंच रहें हैं।

Advertisements

बता दें उड़ीसा सरकार के द्वारा रबी फसल का धान किसानों से खरीददारी कर रहीं है इसके लिए प्रति एकड़ 17 से 18 क्विटंल धान खरीदी जा रही हैं और सीमावर्ती क्षेत्र से धान का आवक न हो इसके लिए जगह जगह चेक पोस्ट तैनात कि गई है। इसके बाद भी देवभोग क्षेत्र के व्यापारियों का धान धड़ल्ले से उड़ीसा मंडी पहुंच रहें हैं।

Advertisements

सब्सिडी के चलते उड़ीसा के मण्डी में धान खपाया जा रहा हैं.. वही उड़ीसा सरकार के द्वारा प्रति क्विटंल 31 सौ रुपए किसानों का धान खरीदी कर रहीं हैं जिसके लिए बिना मंडी शुल्क कटें छत्तीसगढ़ का धान उड़ीसा पार हो रहा हैं, इससे स्पष्ट अंदेशा जताया जा सकता हैं कि प्रशासन के मिली भगत से ही बेधड़क छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का धान उड़ीसा मंडी में खपाया जा रहा हैं।

वहीं उड़ीसा धर्मगढ़ सबडीविजनके तहसीलदार का कहना हैं कि अगर इस तरह अवैघ रूप से परिवहन करते धान से भरी गाड़ी पाई जाती है तो वाहन को जब्त कर बिचौलियों के ऊपर मामले दर्ज कि जायेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button