Advertisement Carousel
Blog

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ

Advertisements

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर भाजपा ने की विशेष पूजा-अर्चना

Advertisements
Advertisements


सक्ती, 10 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक कीर्तिमान के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा नगर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में विशेष महाआरती एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प की सफलता के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 4399 दिनों का कार्यकाल पूर्ण कर स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की समृद्धि, विकास एवं जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता का संकल्प भी लिया। :::

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button