Advertisement Carousel
Blog

GT Vs RCB मैच पर लग रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने मारी रेड सट्टे की रकम से भरे दो बैग और नोट गिनने की मशीन बरामद, मुख्य आरोपी फरार

Advertisements


संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 31.99 लाख रुपये नकद जब्त
रायगढ़, 01 जून। आईपीएल फाइनल मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले एक बड़े सट्टा सिंडिकेट का रायगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर थाना और खरसिया चौकी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Advertisements


पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसिया के गंज बाजार क्षेत्र में आईपीएल फाइनल मुकाबले पर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने क्रिकेट सट्टा संचालन की बात स्वीकार की और एक संगठित सिंडिकेट के बारे में जानकारी दी।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टे में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन जब्त किए। इसके बाद पुलिस टीम ने सिंडिकेट से जुड़े साहिल अग्रवाल के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया, लेकिन मौके से दो बैग और नोट गिनने की मशीन बरामद की गई।


बैगों की तलाशी में 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नकद मिले, जिनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। पुलिस के अनुसार यह रकम ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से अर्जित की गई थी, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया है।
मामले में गगन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े प्रत्येक आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button