Advertisement Carousel
Blog

आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक को जांजगीर पुलिस ने दबोचा  मैच पर हार-जीत का दांव, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Advertisements


आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर, 01 जून। आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई साइबर थाना एवं सिटी कोतवाली जांजगीर की संयुक्त टीम ने की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले पर एक युवक हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घूरकोट निवासी आनंद किशोर धीवर (24 वर्ष) को पकड़ा।

Advertisements
Advertisements


हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने की बात स्वीकार की। पुलिस द्वारा उसके मोबाइल फोन की जांच करने पर उसमें सट्टा संचालन से संबंधित एप्लिकेशन और तकनीकी साक्ष्य मिले। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मैच के परिणाम पर रुपये का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त कर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 403/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 में मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बी.एस. लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आरक्षक दिलीप सिंह एवं साइबर थाना टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में ऑनलाइन सट्टा और जुआ के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button