Advertisement Carousel
Add
Blog

लिफ्ट के बहाने चाकू की नोक पर लूट, 4 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करायामोबाइल लूटकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू और पेचकस बरामद

Ad

Advertisements

लिफ्ट के बहाने चाकू की नोक पर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। चौकी नैला पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लिफ्ट लेने के बहाने एक व्यक्ति को रास्ते में रोककर चाकू की नोक पर डराया-धमकाया और मारपीट की। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल से ऑनलाइन 4 हजार रुपये ट्रांसफर कराए और करीब 15 हजार रुपये कीमत का मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, घटना 30 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है। ग्राम कन्हाईबंद निवासी मुकेश पटेल नैला स्थित देसी शराब दुकान से अपने मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी। कुछ दूर जाने के बाद आरोपियों ने मोटरसाइकिल रुकवाई और चाकू दिखाकर रुपये की मांग की। पीड़ित के पास नकदी नहीं होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनकर फोन-पे के माध्यम से जबरन 4 हजार रुपये ट्रांसफर कराए।
घटना की शिकायत पर चौकी नैला पुलिस ने अपराध क्रमांक 642/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा चौकी नैला प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और पेचकस बरामद कर जब्त किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
शरद कुमार सूर्यवंशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, नैला।
भानुप्रताप सूर्यवंशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी शुक्लाखार बांकीमोगरा, कोरबा, हाल मुकाम वार्ड क्रमांक 05, पुरानी बस्ती नैला।
इस कार्रवाई में निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक संतोष प्रधान, डीकेश्वर साहू एवं गोपेश्वर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button