Advertisement Carousel
Add
Blog

कोसा हत्याकांड की जांच नए सिरे से तेज, ASP के नेतृत्व में SIT गठितएसपी ने खुद पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, जल्द होगा घटना का रीक्रिएशनग्राम कोसा में खुलेगा पुलिस चेक पोस्ट, बढ़ेगी पुलिस की निगरानी ग्राम कोसा हत्याकांड की जांच नए सिरे से तेज, ASP के नेतृत्व में SIT गठित

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा। मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में जून माह में हुए युवक के हत्याकांड की जांच अब पुलिस ने नए सिरे से तेज कर दी है। मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी और हत्या के जल्द खुलासे के लिए ASP डॉ. यूलैंडन यार्क के नेतृत्व में नई जांच टीम/SIT का गठन किया गया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कोसा में 27 जून से 29 जून 2026 के बीच एक युवक की अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर दी गई थी। मामले में थाना मुलमुला में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) स्वयं ग्राम कोसा पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने अब तक हुई विवेचना और उपलब्ध साक्ष्यों की भी समीक्षा की।

Advertisements
Advertisements


नई जांच टीम अब घटनास्थल, तकनीकी साक्ष्यों, संदिग्ध व्यक्तियों और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहनता से जांच करेगी। पुलिस द्वारा घटनाक्रम को समझने और आपस में जुड़ी कड़ियों को जोड़ने के लिए घटनास्थल का रीक्रिएशन भी कराया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा जांच में तेजी लाकर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।


वहीं, ग्राम कोसा में पुलिस की सतत मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जल्द ही पुलिस चेक पोस्ट शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और गश्त व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button