Advertisement Carousel
Blog

उगाही नहीं देने पर बाइक में लगाई आग, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

उगाही, धमकी और बाइक में आगजनी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


सक्ती। सक्ती पुलिस ने उगाही, जान से मारने की धमकी और मोटरसाइकिल में आग लगाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राम मंदिर रोड निवासी अंकित अग्रवाल (35 वर्ष) ने थाना सक्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि यश ठारवानी उर्फ कंचू और लीलाधर यादव उर्फ बाबा उसकी फोटोकॉपी दुकान पर आकर लगातार उगाही कर रहे थे। आरोपियों ने डरा-धमकाकर उससे एक हजार रुपये भी वसूल लिए थे। इसके बाद उन्होंने दोबारा पैसे की मांग करते हुए जान से मारने और आग से जला देने की धमकी दी।
शिकायत के अनुसार, 30 मई 2026 को अंकित अग्रवाल इलाज के लिए रायपुर गए हुए थे। इसी दौरान देर रात आरोपी उनके घर पहुंचे। प्रार्थी के नहीं मिलने पर आरोपियों ने उनकी होंडा साइन मोटरसाइकिल (CG 11 AX 7944) में आग लगा दी, जिससे वाहन को लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सक्ती पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। उनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना से संबंधित नकद राशि बरामद कर जब्त की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर उप जेल सक्ती भेज दिया गया।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी
यश ठारवानी उर्फ कंचू (25 वर्ष), निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।
लीलाधर यादव उर्फ बाबा (21 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 08, संतोषी मंदिर के सामने, सक्ती।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button