Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन क्लीन हंट: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी से खुला चोरी का राज, मुख्य आरोपी और खरीदार दोनों पहुंचे जेल

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन क्लीन हंट” अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एलसीडी टीवी, इंडक्शन चूल्हा और मोबाइल फोन समेत लाखों रुपये का सामान बरामद किया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर 2025 को घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक-15 निवासी अमन गुप्ता ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान “गोल्डी फर्नीचर इलेक्ट्रॉनिक एंड मोबाइल” से रात के समय मोबाइल फोन, एलसीडी टीवी, इंडक्शन और पंखे चोरी हो गए थे। दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच में रामायण दास महंत उर्फ बर्रा संदिग्ध गतिविधियां करते दिखाई दिया। आरोपी ग्राहक बनकर दुकान में आता था और मौका मिलते ही सामान बाहर निकालकर चोरी कर लेता था।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर घरघोड़ा पुलिस ने रामायण दास महंत उर्फ बर्रा (45 वर्ष), निवासी बर्रा, थाना खरसिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने दुकान से दो एलसीडी टीवी, एक ओप्पो मोबाइल फोन, दो इंडक्शन और दो सीलिंग पंखों की चोरी करना स्वीकार किया।


आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से दो एलसीडी टीवी और दो इंडक्शन चूल्हे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 36 हजार रुपये है, बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने चोरी का मोबाइल घरघोड़ा निवासी मोहम्मद मुजाहिद खान उर्फ राजू खान को बेचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने राजू खान को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया।
जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी ने अपने मालिक द्वारा सौंपे गए विश्वास का दुरुपयोग करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जबकि दूसरे आरोपी ने चोरी की संपत्ति अपने कब्जे में रखी थी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर मामले में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गईं।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी


रामायण दास महंत उर्फ बर्रा (45 वर्ष), निवासी बर्रा, थाना खरसिया, जिला रायगढ़।
मोहम्मद मुजाहिद खान उर्फ राजू खान (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-02, ब्लॉक कॉलोनी, घरघोड़ा, जिला रायगढ़।
एसएसपी का संदेश
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि चोरी केवल संपत्ति का नुकसान नहीं, बल्कि किसी की मेहनत और विश्वास पर भी चोट है। चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button