Advertisement Carousel
Blog

अड्डेबाजी और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों पर चला पुलिस का शिकंजा

Advertisements


दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान जारी, खुले में शराब पीने और अड्डेबाजी करने वालों पर कार्रवाई

Advertisements
Advertisements


दुर्ग, 01 जून। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा अड्डेबाजी, खुले में शराब सेवन तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत 55 प्रकरण दर्ज किए हैं।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 मई को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान खुले में शराब सेवन करने, अड्डेबाजी करने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई।


अभियान के तहत कुल 55 मामलों में कार्रवाई दर्ज की गई। इनमें छावनी अनुविभाग में 22, भिलाई नगर अनुविभाग में 18, दुर्ग अनुविभाग में 8 तथा धमधा अनुविभाग में 7 प्रकरण शामिल हैं।
दुर्ग पुलिस द्वारा प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 11:30 बजे तक मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से बाजार, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी एवं चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए जिले में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखना है।


इस कार्रवाई में जिले के सभी थाना प्रभारियों, पेट्रोलिंग टीमों, डायल-112 स्टाफ एवं पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button