Advertisement Carousel
Blog

तमनार में हत्या का सनसनीखेज मामला 24 घंटे में सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार ग्राम कोटवार, उसका पुत्र और नाबालिग हिरासत में, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

Advertisements


संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया हत्या का मामला, ग्राम कोटवार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 01 जून। तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम उरबा में हुए हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम कोटवार, उसका पुत्र और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा और चाकू भी बरामद कर लिया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार 30 मई की रात ग्राम उरबा निवासी दामोदर राठिया (37 वर्ष) को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक के बहनोई अवधराम राठिया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि घटना की रात दामोदर राठिया और ग्राम कोटवार हरिराम चौहान के बीच भोजन के बाद उपयोग किए गए पत्तल को बाहर फेंकने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि हरिराम चौहान, उसके पुत्र आकाश चौहान और एक नाबालिग ने मिलकर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दामोदर राठिया को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।


रिपोर्ट के आधार पर थाना तमनार में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी हरिराम चौहान (60 वर्ष), आकाश चौहान (22 वर्ष) और विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
मामले के त्वरित खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि क्षणिक आवेश में किया गया हिंसक कृत्य न केवल एक जीवन समाप्त कर देता है, बल्कि आरोपी और उसके परिवार का भविष्य भी प्रभावित करता है। उन्होंने नागरिकों से विवादों का समाधान कानून और संवाद के माध्यम से करने की अपील की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button