Advertisement Carousel
Blog

कामवाली बाई निकली शातिर चोर, 12 लाख के जेवर और सामान बरामद

Advertisements


घर में काम करने वाली महिला निकली शातिर चोर, 12 लाख से ज्यादा के जेवर और सामान बरामद
दुर्ग जिले की नेवई पुलिस ने घरेलू चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए कामवाली महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख 22 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

Advertisements
Advertisements


मामला आशीष नगर पश्चिम रिसाली भिलाई निवासी दुर्गा प्रसाद नागपुरे के घर का है। प्रार्थी ने थाना नेवई में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर की आलमारी में रखे सोने के हार, मांगटीका, नथ, मंगलसूत्र, कड़े और अन्य जेवर गायब हैं। मामले में नेवई पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को घर में काम करने वाली महिला मालती ध्रुव पर संदेह हुआ। पूछताछ में मालती ध्रुव ने अपने पति देवीलाल ध्रुव और जीजा हेमलाल मंडावी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों ने चोरी के जेवरों को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन भी लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नगदी, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन और गिरवी रखे गए जेवरों की रसीद जब्त की है।
जब्त सामान में करीब 4 लाख रुपये के जेवर, 7 लाख 47 हजार रुपये के गिरवी जेवरों की स्लिप, 50 हजार रुपये की एक्टिवा और 30 हजार रुपये के मोबाइल फोन शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया है।
पूरे मामले की कार्रवाई में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार साहू, उप निरीक्षक सुरेंद्र तारम सहित पुलिस टीम और एसीसीयू की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button