Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

तपकरा पांचयात में पंचयात प्रतिनाधियों के बीच हुई खूब झूमा झटकी उपसरपंच ने लगाया आरोप,मुझे जान से मारने की धमकी दी गई।

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर। जिले की एक पंचायत बैठक के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब उप सरपंच के साथ भरे सभा में कथित रूप से गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। घटना पंचायत की बैठक में उपस्थित सभी पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों के सामने हुई, जिससे बैठक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत क्षेत्र में हिंदू मरघट की जमीन पर बाजार शेड निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। उप सरपंच द्वारा उक्त जमीन पर बाजार शेड निर्माण का विरोध किए जाने पर बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष एवं पार्टी सदस्य संतोष जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Advertisements

उप सरपंच के साथ गाली-गलौज की और उनका कॉलर पकड़कर जान से मारने की कोशिश की। साथ ही खुलेआम धमकी भी दी गई। घटना के बाद पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि पंचायत सदस्यों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत जैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस प्रकार की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

फिलहाल मामले को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button