Advertisement Carousel
Blog

“Illegal Mining Task Force” का भादा रेत घाट पर छापा अवैध खनन में लगी चैन माउंटेन मशीन सीलबंद

Advertisements


अवैध रेत उत्खनन पर जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
“Illegal Mining Task Force” ने भादा रेत घाट में मारा छापा, चैन माउंटेन मशीन सीलबंद

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भादा रेत घाट क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर गठित “Illegal Mining Task Force” ने गुरुवार को भादा रेत घाट में दबिश देकर अवैध उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेन मशीन को सीलबंद कराया।


जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 28 मई 2026 को CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में टास्क फोर्स की टीम ने थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत भादा रेत घाट में रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन संचालित पाई गई। इसके बाद तत्काल जिला खनिज विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया और नियमानुसार मशीन को सीलबंद कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जांजगीर-चांपा पुलिस की “Illegal Mining Task Force” द्वारा जिलेभर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button