Advertisement Carousel
Blog

स्कूल चोरी गिरोह का फरार आरोपी चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे 1 लाख से ज्यादा का चोरी का सामान बरामद, चौथा आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


स्कूल चोरी गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार
चांपा पुलिस को बड़ी सफलता, 1 लाख से अधिक का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा। थाना चांपा पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चांपा में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। अब चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है।

Advertisements
Advertisements


जानकारी के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चांपा के प्राचार्य नवनीत पटेल ने 8 अक्टूबर 2025 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दशहरा अवकाश के दौरान स्कूल बंद था। अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर संकुल केंद्र के कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर रखे एलजी स्मार्ट एलईडी टीवी, क्लेम्प मीटर, डिजिटल मल्टीमीटर, प्लायर, एलईडी लाइट सेट, कूलर मोटर, हैमर, आयरन, पेंट, स्क्रू ड्राइवर तथा अन्य सामग्री गायब थी। अज्ञात चोरों ने खिड़की का रॉड तोड़कर स्कूल में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 460/25 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहले आरोपी यश मिरी, अभिषेक मिरी और नितेश कुर्रे निवासी बैगीन बंधान चांपा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तीनों ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से 2 एलईडी टीवी, कांसा के बर्तन, वाई-फाई उपकरण, प्रोजेक्टर, बैटरी, टुल्लू पंप समेत कुल 1,03,200 रुपये का सामान बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को 5 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।
वहीं मामले का चौथा और फरार आरोपी कुनाल मिरी पिता बुधेश्वर मिरी उम्र 21 वर्ष निवासी भोजपुर बैगिन तालाब चांपा लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके घर में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से छिपाकर रखा गया सीपीयू, की-बोर्ड और कांसा के बर्तन बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक प्रकाश द्विवेदी एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button