Advertisement Carousel
Blog

जिला जेल का ऑनलाइन निरीक्षण, बंदियों की समस्याओं की ली गई जानकारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने ली जेल सुविधाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा

Advertisements

जिला जेल जांजगीर का ऑनलाइन निरीक्षण
बंदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और जमानत संबंधी समस्याओं की ली गई जानकारी

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा द्वारा बुधवार को ऑनलाइन माध्यम से जिला जेल जांजगीर का समीक्षा एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल में बंद बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान बंदियों को दिए जाने वाले भोजन, लीगल एड क्लीनिक की सुविधाएं, निशुल्क अधिवक्ता नियुक्ति, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कार्यों तथा बंदियों के परिवारजनों के लिए संचालित मुलाकाती सहायता केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बंदियों से उनकी शिकायतें, समस्याएं, जमानत संबंधी परेशानियां तथा गिरफ्तारी वारंट के कारण निरुद्ध बंदियों की स्थिति के बारे में चर्चा की गई।


प्रभारी सचिव ने किशोर बंदियों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की और कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जरूरतमंद बंदियों को जमानत प्रक्रिया में हरसंभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अलावा वर्तमान गर्मी को ध्यान में रखते हुए जेल में स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा वरिष्ठ एवं गंभीर रूप से बीमार बंदियों की स्थिति की जानकारी भी ली गई, ताकि आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button