Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: वायरल ऑडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह निलंबित

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन ने सोशल मीडिया में वायरल हुए कथित ऑडियो मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

Advertisements
Advertisements

जानकारी के मुताबिक, जल संसाधन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया में वायरल हुए कथित ऑडियो और कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया है।

Advertisements

जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान शशांक सिंह का मुख्यालय प्रमुख अभियंता कार्यालय, शिवनाथ भवन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही प्रदान किया जाएगा।

इस कार्रवाई को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर जारी है। फिलहाल मामले को लेकर आगे की जांच और प्रशासनिक प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button