Advertisement Carousel
Blog

सिवनी मंडल तालाब के पास कोरेक्स बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तारचांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 नग मादक कफ सिरप बरामद एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, कोरेक्स तस्कर न्यायिक रिमांड परमुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश, अवैध नशीली सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

तालाब किनारे चल रहा था कोरेक्स का काला कारोबार, चांपा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
जांजगीर-चांपा,

Advertisements

जिले में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी के मंडल तालाब किनारे अवैध रूप से मादक कफ सिरप (कोरेक्स) बेच रहे एक आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में कोरेक्स सिरप, नगदी रकम एवं मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिवनी के मंडल तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली कफ सिरप की बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना चांपा पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ काला बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू दिवाकर उम्र 35 वर्ष निवासी बालपुर थाना चांपा बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से काले बैग में रखी 25 नग मादक कफ सिरप/कोरेक्स सिरप बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 हजार 75 रुपये बताई गई। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BM 5855 तथा 950 रुपये नगद भी जब्त किए गए।


मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 222/26 के तहत धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, विरेश सिंह, श्याम राठौर सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button