Advertisement Carousel
Blog

पुरानी रंजिश में चाचा बना हैवान, भतीजे की उंगली दांत से काटी

Advertisements

पुरानी रंजिश में चाचा बना हैवान, भतीजे की उंगली दांत से काटी
जांजगीर-चांपा,

Advertisements

जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुड़गा में पुरानी रंजिश को लेकर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने अपने ही भतीजे के साथ गाली-गलौच करते हुए उस पर हमला कर दिया और दांत से उसकी उंगली काट दी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमित कुमार यादव (30 वर्ष) मजदूरी करने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ रानीसराय गया हुआ था। 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे गांव लौटने के बाद वह अपनी दादी सोनकुंवर यादव से मिलने उनके घर पहुंचा था। इसी दौरान उसका चाचा रवि यादव पुरानी रंजिश की बात को लेकर भड़क गया और अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अमित यादव के दाहिने हाथ की इंडेक्स उंगली को दांत से काट दिया, जिससे उंगली अलग हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने थाना पामगढ़ पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) एवं 118(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि यादव (35 वर्ष) निवासी डुड़गा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button