Advertisement Carousel
Blog

बलौदा पुलिस की रेड कार्रवाई, 2800 रुपये की महुआ शराब बरामद जांजगीर-चांपा पुलिस का अभियान जारी, अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाईअलग-अलग जगहों से 14 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
14 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बलौदा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 14 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बलौदा प्रभारी मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई कर दो आरोपियों को पकड़ा।

Advertisements
Advertisements


कार्रवाई के दौरान आरोपी लाला राम वर्मा (56 वर्ष), निवासी ग्राम हरदीमहामाया एवं कमलेश बंजारे (37 वर्ष), निवासी बुडगहन थाना बलौदा के कब्जे से अलग-अलग 7-7 लीटर कुल 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2800 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया तथा दिनांक 08 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
उक्त कार्रवाई में ASI रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रोहित साहू एवं टिकेश्वर राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button