Advertisement Carousel
Blog

सुनसान बाड़ी में ले जाकर बदसलूकी की कोशिश, महिला की चीख से बची आबरू महिला संबंधी गंभीर अपराध में सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तारजबरन बाइक में बैठाकर ले गए आरोपी, विरोध करने पर की मारपीट पति के पहुंचते ही मौके से भागे आरोपी, पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

Advertisements

जैजैपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घर छोड़ने के बहाने महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जैजैपुर पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम भोथीडीह निवासी नागेश्वर चंद्रा एवं अमोल सिंह कंवर उर्फ बड़े गुड्डू कंवर ने उसे घर छोड़ने के बहाने जबरन मोटरसाइकिल में बैठाया। आरोप है कि दोनों उसे घर ले जाने के बजाय गांव के एक सुनसान भांठा बाड़ी क्षेत्र में ले गए, जहां उसके साथ छेड़छाड़ और जबरन बदसलूकी करने का प्रयास किया गया।
पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसके हाथ में चोट आई। घटना के दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपियों ने उसका मुंह दबाने की कोशिश की। इसी बीच महिला का पति अपने मित्र के साथ उसे खोजते हुए मौके पर पहुंच गया, जिसे देखकर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

Advertisements
Advertisements


मामले में थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत धारा 140(3), 115(2), 74, 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, पंकज पटेल एवं डा. भुनेश्वरी पैंकरा के निर्देशन में थाना जैजैपुर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में नागेश्वर चंद्रा (30 वर्ष) एवं अमोल सिंह कंवर उर्फ बड़े गुड्डू कंवर (40 वर्ष), निवासी भोथीडीह शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चंद्रा, सहायक उप निरीक्षक उपेन्द्र यादव सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button