Advertisement Carousel
Blog

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मुसीबत, युवती की फोटो वायरल करने वाला जेल पहुंचा महिला संबंधी गंभीर अपराध में सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई बदनाम करने की नियत से फोटो वायरल, फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
सक्ती। साइबर एवं महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से पहचान कर उसकी फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी से उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने बातचीत के लिए उसे मोबाइल दिया था तथा बाद में दोनों के मोबाइल अपने पास ले गया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल से संयुक्त फोटो निकालकर उसे एडिट किया और बदनाम करने की नियत से पीड़िता के रिश्तेदारों को व्हाट्सएप के माध्यम से वायरल कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना में अपराध क्रमांक 130/2026 के तहत धारा 296, 238 बीएनएस एवं 67(A) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के निर्देशन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी मालखरौदा क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी विनीत पिता करण सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हरेई टोली थाना बरही जिला कटनी (मध्यप्रदेश), हाल मुकाम बिलासपुर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button