Advertisement Carousel
Blog

नगरदा पुलिस की कार्रवाई, 06 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार अवैध शराब कारोबार पर नगरदा पुलिस का शिकंजा, आरोपी भेजा गया जेलपिलारी नहर के पास रेड, हाथ भट्ठी की महुआ शराब बरामद

Advertisements

नगरदा पुलिस की कार्रवाई : 06 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सक्ती। पुलिस अधीक्षक प्रफूल्ल कुमार ठाकूर के निर्देशन में जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना नगरदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नगरदा के पिलारी नहर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी भारत लाल कुम्हार पिता भुवन लाल कुम्हार, उम्र 57 वर्ष, निवासी नगरदा थाना नगरदा जिला सक्ती के कब्जे से 05 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन एवं एक बोतल में कुल 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1200 रुपए बताई गई है।
आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने मौके पर ही शराब जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना नगरदा पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button