Advertisement Carousel
Add
Blog

पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, घर से महुआ शराब और बर्तन जब्तबेल्हा गांव में रेड कार्रवाई, महिला आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजी गईपचपेड़ी पुलिस ने पकड़ी अवैध महुआ शराब, आरोपीया गिरफ्तार अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब बरामद

Ad

Advertisements

पचपेड़ी पुलिस की कार्रवाई
15 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार
पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लीटर महुआ शराब एवं शराब बनाने में उपयोग होने वाले बर्तन जब्त कर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements


इसी क्रम में थाना पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेल्हा में एक महिला द्वारा घर में अवैध महुआ शराब बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान आरोपीया शीला सीरशाम (40 वर्ष), निवासी ग्राम बेल्हा थाना पचपेड़ी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब से भरी जरीकेन तथा शराब बनाने में उपयोग होने वाले दो सिल्वर डेचकी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपीया शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।
पुलिस ने आरोपीया के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button