Advertisement Carousel
Blog

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी

Advertisements

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी
जांजगीर-चांपा,
थाना पामगढ़ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी भैयाराम यादव निवासी देहानपारा नंदेली थाना पामगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11-AU-9399 को अज्ञात चोर घर के भीतर से चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि 08 मई की रात भोजन करने के बाद परिवार सहित सो गए थे। सुबह उठने पर मोटरसाइकिल गायब मिली तथा दरवाजे की बेड़ी अंदर से खुली हुई थी। आशंका जताई गई कि चोर छत के रास्ते घर में घुसकर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना पामगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पंकज कश्यप एवं उसके साथी चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पामगढ़ शराब भट्ठी के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा।

Advertisements
Advertisements

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 08 मई की रात तालाब पार में शराब पीने के बाद उन्होंने मिलकर भैयाराम यादव के घर में घुसकर मोटरसाइकिल चोरी की थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331(2), 305(क), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी


अंशु पटेल उर्फ चिट्टी निवासी व्यासनगर पामगढ़
कुलदीप भानू निवासी नंदेली
पंकज कश्यप निवासी व्यासनगर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, एएसआई संतोष बंजारे एवं प्रधान आरक्षक राजेश कुमार कोसले का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button